2:14 am Saturday , 18 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर- पशुपालन से होगी किसानों की आय दुगनी -ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण

पशुपालन से होगी किसानों की आय दुगनी -ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम कृष्ण
विकास खंड आसफपुर में आज दिनांक 28 मार्च 2026 को उन्नतशील पशुपालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वैज्ञानिक पद्धति से किसानों को पशुपालन सीखना तथा किसानों की आई दोगुना करना है उत्तर प्रदेश सरकार की मनसा अनुरूप विकासखंड में विभिन्न ग्रामों से आए उन्नतशील पशुपालकों का पशुपालन संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड आसफपुर के ब्लॉक प्रमुख श्री ओम किशन सागर उपस्थित रहे कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी आसफपुर डॉक्टर दीप वार्ष्णेय द्वारा पशुओं के रखरखाव संबंधित विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला तथा किसानों को बताया कि पशुपालन के मुख्य चार स्तंभ होते हैं प्रथम स्तंभ के रूप में पशुओं की आवास व्यवस्था द्वितीय स्तंभ के रूप में पशुओं की प्रजनन व्यवस्था तृतीय स्तंभ के रूप में पशुओं की स्वास्थ्य व्यवस्था एवं अंतिम व चतुर्थ स्तंभ के रूप में पशुओं के आहार व्यवस्था पर विस्तृत प्रकाश डाला तथा किसानों को अपने घर की खाद्य सामग्री से ही संतुलित आहार बनाए जाने के बारे में बताया तथा किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रजनन पर भी प्रकाश डाला डॉक्टर दीप वार्ष्णेय ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि राज्य आपदा में किसानों को कैसे लाभ लेना है इसके बारे में बताया जैसा की सभी जानते हैं राज्य आपदा के अंतर्गत दैवीय आपदा से होने वाली घटनाएं जैसे अत्यधिक बारिश से पशुओं की मृत्यु, बोरवेल में पशुओं का गिरना ,आग लगा, लू लगना, आकाशीय बिजली , सर्प दंश,वन्यजीव द्वंद इत्यादि से होने वाली घटनाएं से पशुओं की मृत्यु की दशा में पशुपालक को क्या करना चाहिए बिंदुओं पर विस्तृत रूप से जानकारी दी तथा बताया कि राज्य आपदा निधि के अंतर्गत तहसील द्वारा बड़े पशुपर 37500 का अनुदान दिया जाता है डॉक्टर दीप वार्ष्णेय ने आगे बताया की विभिन्न गोवंशीय महेश्वंशी इत्यादि पशुओं की कौन-कौन सी प्रजाति अत्यधिक दूध उत्पादन करती हैं तथा इससे अधिकतम लाभ कैसे ले सकते हैं प्रशिक्षण के अंत में डॉ0 वार्ष्णेय द्वारा पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं जैसे नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, उन्नतशील पशुपालन प्रोत्साहन योजना, पशुधन बीमा योजना ,बैकयार्ड पोल्ट्री योजना , माननीय मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा गौवंश सहभागिता योजना आदि योजनाओं पर विस्तृत जानकारी पशु चिकित्सालय मुड़िया धुल्की से आए डॉक्टर रविंद्र कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा पशुओं में होने वाली विभिन्न शल्य चिकित्साओं के बारे में जानकारी दी पशु एंबुलेंस 1962 से आए डॉ रवि कुमार द्वारा पशु एंबुलेंस के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी अंत में माननीय ब्लॉक प्रमुख जी श्री ओम कृष्ण सागर द्वारा सरकार द्वारा चली चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ लेने तथा निराश्रित गोवंशों से निजात के बारे में प्रकाश डाला तथा प्रशिक्षण में उपस्थित पशुपालकों से अनुरोध किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के पशुधन प्रसार अधिकारी श्री विकास यादव पशुधन प्रसार अधिकारी श्री कमरुल हसन व अन्य पशु मैत्रीगण भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस