दिनदहाड़े खेत से बाइक चोरी, पुलिस ने दर्ज किया केस
बदायूं जिले के उसहैत थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े खेत से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम कुंवरगांव निवासी रामदास की Hero Splendor Plus बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, वह 23 मार्च को अपनी बाइक खेत के पास खड़ी कर काम करने गए थे, लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरी हुई बाइक की तलाश जारी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

