2:38 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज: पंच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन

दातागंज:पंच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन, वैदिक मंत्रों से वातावरण हुआ भक्तिमय।

रिपोर्ट अमित वर्मा

उसावां: क्षेत्र के ग्राम गूरा बरेला में आयोजित पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में भक्ति और आस्था की अद्भुत लहर देखने को मिल रही है।

यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग पूरे श्रद्धा और विश्वास के साथ परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। सभी लोग बढ़-चढ़कर इस पावन आयोजन में भाग लेकर अपने जीवन को धन्य बना रहे हैं। आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस आयोजन में सभी ग्राम वासी व क्षेत्र वासियों का भारी योगदान रहता है। और इतने बड़े अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस