नाथपुर में समझाइश के बाद टीकाकरण को तैयार हुए अभिभावक
ब्लॉक दातागंज के ग्राम नाथपुर में पांच परिवारों के अभिभावक बच्चों के टीकाकरण से मना कर रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रमोद यादव ने घर-घर जाकर टीकाकरण के महत्व के बारे में समझाया। इसके बाद सभी अभिभावक सहमत हो गए और बीएचडब्ल्यू करिश्मा द्वारा बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

