मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के द्वितीय चरण में कस्बा बिनावर और थाना क्षेत्र के गांव किशोरपुर में बच्चों को सुरक्षा एवं सहायता हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के प्रति पुलिस ने जागरूक किया तथा साइबर क्राइम एवं धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए इस संबंध में बच्चों को संपूर्ण जानकारी दी गई
इस मौके पर थाना बिनावर के महिला हेड कांस्टेबल सोनिका सिंह कांस्टेबल भावना चौधरी मौजूद रही
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं सहायता हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित अपराध रोकने और महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान एवं स्वावलंबन बनाने तथा- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पीएम सम्मान निधि योजना आजीविका मिशन सुमंगला योजना के साथ ही
महिलाओं एवं बालिकाओं की तत्काल सहायता हेतु टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 1090 आपातकालीन सेवा 112 सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 102 एंबुलेंस सेवा 108 महिला हेल्पलाइन संख्या 181 साइबर क्राइम हेल्प नंबर 1930 आदि की जानकारी दी गई और सरकार के द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं के पंपलेट भी वितरण किया थाना पुलिस लगातार महिलाओं के सम्मान हितों के रक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यों की जानकारी दे रही है
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

