4:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

हाइवे पर चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर घायल

हाइवे पर चलती बाइक से गिरी महिला, गंभीर घायल
बिल्सी। शाहबाद-कछला हाईवे पर ग्राम गुधनी के पास रविवार शाम एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार संभल जिले के ग्राम पिपलिया, चंदौसी निवासी मौसमीन पत्नी समीर अहमद अपने पति के साथ अपनी रिश्तेदारी उझानी से लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि हाईवे पर ग्राम गुधनी के निकट पीछे बैठी मौसमीन को अचानक चक्कर आ गया, जिससे वह संतुलन खोकर बाइक से गिर पड़ीं। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस