खेत की मेड़ को लेकर किसान पर हमला, हाथ टूटा
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मझारा में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक किसान पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी लेखपाल सिंह पुत्र गंगा दयाल राजपूत ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने खेत की सुरक्षा के लिए मेड़ पर लकड़ी के डंडे लगाए थे। इसी बात को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने डंडों को उखाड़ दिया और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि हमले में उनका एक हाथ टूट गया। घटना के बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

