हादसे में घायल किशोरी की मौत, गांव में मचा कोहराम
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया थाना क्षेत्र के रफीनगर गांव के पास हुए शनिवार को सड़क हादसे में घायल किशोरी की उपचार के दौरान मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुजरिया थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर मुकइया निवासी मनोज ने बताया कि शनिवार को रफीनगर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में संभल निवासी काले सिंह, नरेश और मुकइया गांव की 14 वर्षीय कुसुम पुत्री ढाकन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान कुसुम ने दम तोड़ दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद मुजरिया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

