वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा कसा, चार गिरफ्तार
– लगातार अभियान से फरार आरोपियों में हड़कंप, अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
कुंवरगांव। क्षेत्र में वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सख्ती बढ़ाते हुए रविवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से फरार चल रहे अन्य आरोपियों में भी हड़कंप मच गया है। पुलिस ने सभी को अलग-अलग गांवों से दबोचकर न्यायालय में पेश किया।
थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि ग्राम बाबट निवासी भानु प्रकाश सिंह को मोटर व्हीकल एक्ट से जुड़े मामले में पकड़ा गया। वहीं ग्राम दुगरैया के जानकी प्रसाद और आमोद कुमार को परिवाद से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा ग्राम हुसैनपुर निवासी गुलाम मुस्तफा को आबकारी अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर चारों वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

