5:45 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादर चौक पुलिस ने 20 लीटर शराब सहित युवक पकड़ा

बदांयू 22 मार्च।

कादरचौक पुलिस ने अवैध शराब बनाने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 20 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सूरजपाल है, जो ग्राम ककोडा थाना कादरचौक बदायूं का निवासी है। कादरचौक इंचार्ज बिक्रम सिंह ने बताया कि कच्ची शराब बनाने के उपकरण सहित एक झोंपड़ी में अभियुक्त शराब बना रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 72/2026 धारा 60(2) Excise Act के तहत पंजीकृत किया है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस