आज दिन शनिवार को मिशन शक्ति फेज-5 दीदी अभियान के अंतर्गत प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कस्बा कुंवरगांव व थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं नशा मुक्ति भारत अभियान के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान बालिकाओं को उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं।
कार्यक्रम में महिला मीना देवी, महिला हेड कांस्टेबल सुमन वर्मा एवं नीलम सक्सेना सहित अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

