2:33 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव- ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, थाना अध्यक्ष रहे मौजूद

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम वंगढ़ सहित आसपास के गांवों— दुगरैय्या, युसुफ नगर , अन्य ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों ने , ईद की नमाज अदा की । नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल देखने को मिला।

इस दौरान थाना अध्यक्ष राजेश कौशिक अपने पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

ईदगाह परिसर के साथ-साथ कुंवरगांव और आसपास के गांवों में भी पुलिस की विशेष निगरानी रही, जिससे नमाज शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की व्यवस्था की सराहना की।

नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस