
श्री जगन्नाथ सिंह मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट
श्री जगन्नाथ सिंह मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सदर विधायक ने किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक भरतलाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे विद्यालय के बच्चों ने कार्यक्रम में संस्कृत कार्यक्रम पेश किये
ब्लाक सलारपुर क्षेत्र के गांव बरखेड़ा पर श्री जगन्नाथ सिंह मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में हर वर्ष की तरह बृहस्पतिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया जिसमें सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पहुंचकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि स्वयंसेवक संघ जिला प्रचारक भारत लाल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहे विद्यालय प्रबंधन को धन्यवाद किया और कहा विद्यालय में लगातार कार्यक्रम होने से बच्चों राष्ट्र की संस्कृत की जानकारी बनी रहेगी कार्यक्रम में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया वहीं बच्चों ने नाटक के माध्यम से पढ़ाई लिखाई कितनी जरूरी है यह है क्षेत्र से आए लोगों को बताया सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने विद्यालय में इस वर्ष अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को पुरस्कार किया और वहां मौजूद लोगों से विधायक ने अपने बच्चों को हर हाल में पढ़ने की अपील की उन्होंने कहा सरकार लगातार सर्व शिक्षा अभियान के तहत हर बच्चे को शिक्षा जरूरी है शिक्षा से ही उज्जवल भविष्य की नींव रखी जाती है इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सतवीर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अवनीश कुमार सिंह, गौरव चौहान,नरेश,अजय, दीपक शर्मा, आरुषि ,रितु ,निकिता, सर्वेश चंद्र पाठक , अजय पाल सिंह ,ख्यालीराम मौर्य सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

