दातागंज: बैंड-बाजे और मनमोहक झांकियों के साथ निकली भव्य कलश यात्रा; उमड़ा जनसैलाब
भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली भव्य कलश यात्रा जय श्रीराम जयकरों से गूजा दातागंज

दातागंज (बदायूँ): नगर में आज भक्ति और शक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। बैंड-बाजे की मधुर धुनों और भव्य झांकियों के साथ निकाली गई भव्य कलश यात्रा, यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर शिरकत की। ‘जय श्रीराम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से पूरा दातागंज गुंजायमान हो उठा। पीले वस्त्र धारण किए पुरुष सिर पर मंगल कलश रखे महिलाएं इस शोभा यात्रा की मुख्य आकर्षण रही। गाजे – बाजे और केसरिया ध्वजों के साथ निकाली इस यात्रा का जगह-जगह पुरुष वर्षा कर स्वागत किया गया।कलश यात्रा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन के बाद हुआ। यात्रा के आगे-आगे चल रहे बैंड-बाजे भक्ति गीतों की धुन बिखेर रहे थे, जिस पर श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। मुख्य आकर्षण मनमोहक झांकियां यात्रा में शामिल देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों के दर्शन के लिए सड़कों के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। धार्मिक अनुशासन यात्रा पूरी तरह अनुशासित और भक्तिमय रही, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक का उत्साह देखते ही बन रहा था, वही कलश धारी महिलाएं,पारंपरिक वेशभूषा में सजी सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर मंगल गान किया। पीत वस्त्रों में पुरुष श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज लेकर चल रहे थे। बैंड-बाजे की गूंज स्थानीय बैंडों द्वारा बजाई गई भक्ति धुनों ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में सराबोर कर दिया। भव्य स्वागत नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए जलपान और शरबत की व्यवस्था भी की गई थी।भक्तिमय वातावरण दातागंज के मुख्य मार्गों से होते हुए निकली इस यात्रा ने नगर को पूरी तरह धर्ममय बना दिया। आयोजन समिति के सदस्य मयंक गुप्ता ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक एकजुटता और समाज में सुख-शांति की कामना करना है। यह यात्रा हमारे क्षेत्र मे सुख-समृद्धि लाएगी।