12:35 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

ईद से पहले विशेष सफाई अभियान, ग्रामीणों ने की प्रधान इकराम आलम की प्रशंसा

ईद से पहले विशेष सफाई अभियान,ग्रामीणों की प्रशंसा।

रिपोर्ट अमित वर्मा।

उसावां: क्षेत्र की ग्राम पंचायत मसूदपुरा में ईद के त्योहार से पहले साफ-सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्य ग्राम प्रधान इकराम आलम ने करवाया है, जिसकी ग्रामीणों ने सराहना की है।

प्रधान इकराम आलम के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों की टीम ने सुबह से ही काम शुरू कर दिया। उन्होंने गांव की नालियों, सड़कों और गलियों की गहन सफाई की। विशेष रूप से मस्जिद के आसपास और मुख्य मार्गों पर ध्यान दिया गया, ताकि नमाजियों को कोई असुविधा न हो।

ग्रामीणों ने इस पहल पर प्रधान का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि ईद जैसे त्योहार से पहले इस तरह की साफ-सफाई से उन्हें काफी राहत मिली है। पहले जहां गंदगी और जलभराव की समस्या रहती थी, वहीं अब गांव का वातावरण स्वच्छ दिख रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस