12:43 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रेत बालू से भरे ओवरलोड डंपर थाने के सामने से गुजर रहे पुलिस नहीं ले रही संज्ञान

रेत बालू से भरे ओवरलोड डंपर थाने के सामने से गुजर रहे पुलिस नहीं ले रही संज्ञान।

रिपोर्ट अमित वर्मा

उसावां: बदायूं: अवैध रेत और बालू से भरे ओवरलोडेड डंपर प्रतिदिन उसावा थाना गेट के सामने से गुजर रहे हैं। आरोप है कि पुलिस इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद की ओर से प्रतिदिन सुबह लगभग 7 बजे रेत और बालू से भरे ओवरलोडेड डंपर बदायूं जनपद में प्रवेश करते हैं। ये वाहन बिना किसी रोक-टोक के उसावा थाना गेट के सामने से निकलते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इसकी पूरी जानकारी है, फिर भी इन ओवरलोडेड वाहनों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

इस संबंध में जब उसावा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि डंपर चालकों के पास ‘लॉयल्टी की पर्ची’ है। हालांकि, थाना अध्यक्ष को पहले ही एमएफ हाईवे पर ओवरलोडेड रेत से भरे डंपरों के आने की सूचना दी गई थी।

इसके बावजूद, उन्होंने किसी पुलिसकर्मी को मौके पर भेजकर डंपरों की जांच नहीं कराई और बिना सत्यापन के ही ‘लॉयल्टी की पर्ची’ होने की बात कही।

विज्ञापन एक्सप्रेस