।

रिपोर्ट अमित वर्मा
उसावां: बदायूं: क्षेत्र के गूरा बरैला में स्वर्गीय कमल श्रीवास्तव एवं राजीव शुक्ला की स्मृति डे नाइट बॉलीबॉल टूर्नामेंट का अयोजन कराया गया जिसमें क्षेत्रीय टीमों समेत प्रदेश के कई जनपदों की टीमों ने हिस्सा लिया।
आयोजको ने बताया कि टूर्नामेंट में आगरा,शिकोहाबाद,शाहजहांपुर,ग्वालियर,हरिद्वार, समेत कई क्षेत्रीय टीमों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट के आधे से ज्यादा मैच दिन में कराए गए, बाकी क्वॉर्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल के मैच नाइट में कराए गए।
टूर्नामेंट के फाइनल में ग्वालियर और शिकोहाबाद की टीमें पहुंची। फाइनल मैच के पांच सेट कराए गए जिसमें शिकोहाबाद ने तीन सेट जीतकर ग्वालियर को हराया और टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया।
आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तमाम क्षेत्रवासियों समेत विनीत कुमार शुक्ला, सुमित गुप्ता, सोनू सक्सेना, राजेश सक्सेना, संजू यादव, सीटू सिंह, राहुल यादव,गुंजन पाठक कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

