बदांयू 16 मार्च।
कादरचौक में बिजली घर के पास जिला खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई में जेसीबी और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। जहां बिना अनुमति के मिट्टी और बालू का अवैध खनन किया जा रहा था।
गुलशन कुमार ने मौके पर ही वाहनों को सीज कर दिया है और फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है।
खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश सरकार की सख्ती का हिस्सा है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

