1:50 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

अढौली गांव के इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी में कीड़े निकलने से परेशान ग्रामीण, सही कराने की गुहार


उझानी-बदांयू 15 मार्च।

कोतवाली क्षेत्र के गांव अढौली में एक इंडिया मार्का हैंडपंप के पानी में आज ग्रामीणों ने छोटे छोटे कीड़े देख परेशान हो गये कि अब पीने के पानी का इंतजाम काफी दूर से करना पड़ेगा।

आज सुबह कुछ ग्रामीण महिलाओं ने ग्राम सभा की जमीन में लगे हेडपंप से बाल्टी में पानी लिया घर जाकर देखा तो उसमें कीड़े नज़र आऐ। फिर क्या गांव में अन्य लोगों को जानकारी हुई तो बाल्टी में कपड़ा लगा कर हत्था मार हेडपंप को चलाया गया तो कपड़े पर छोटे छोटे कीड़े रेंगते नजर आऐ ग्रामीणों ने शिकायत ग्राम प्रधान से की। प्रधानपति खेमकरण ने बताया कि हेडपंप को बंद कर दिया गया है,साफ सफाई कर दुबारा शुरू करा दिया जाएगा।

ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी सर्वज्ञ अग्रवाल से मांग की है कि हेडपंप का दुबारा बोरिंग कराकर ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाऐ। जिससे गांव में कोई संक्रामक रोग ना पनपने पाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस