1:48 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

सर्वोदय स्कालरशिप अवार्ड परीक्षा में उझानी की गुलिका अग्रवाल ने देश में पाया दूसरा स्थान

गुलिका की कामयाबी पर सेंटमेरी कान्वेंट काॅलेज नैनीताल सहित परिवार में खुशी का माहौल।

उझानी-बदांयू 14 मार्च।

नगर के सुप्रसिद्ध सर्राफ स्व.लाला रामप्रसाद गोयल के नाती मोहल्ला साहूकारा निवासी गरिमा गोयल, अजित गोयल सर्राफ की होनहार बिटिया गुलिका अग्रवाल इस समय नैनीताल के सेंटमेरी कान्वेंट काॅलेज में हाईस्कूल की छात्रा है।

केरल के कालीकट की सर्वोदय स्कालरशिप अवार्ड परीक्षा 2026 में गुलिका ने भाग लिया, जारी परिणाम के अनुसार गुलिका ने इस परीक्षा में देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। गुलिका की कामयाबी पर काॅलेज में भी खुशी का माहौल है, काॅलेज प्रशासन ने भी गुलिका की उपलब्धि पर माता-पिता के साथ गुलिका को सम्मानित किया है। गुलिका की इस कामयाबी पर परिवार में भी खुशी का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस