बदायूं : आत्माराम महाविद्यालय अलापुर बदायूं में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठवें दिन स्वयं सेविकों की इकाइयों ने नगर की बस्ती में अनपढ़ बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को अक्षर ज्ञान कराया। कार्यक्रम अधिकारी सत्येंद्र सिंह, डा.अवधेश आर्य के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य संरक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक उपचार, बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा.आर पी सिंह और डा. शिल्पी ने अस्वस्थ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां बितरित कीं। मोहम्मद रेहान मलिक ने प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संरक्षण और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। प्राचार्य डा. विशेष कुमार ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानव जीवन के लिए सर्वश्रेष्ठ धन है। महाविद्यालय के संस्थापक डा.मनीराम मिश्र ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वास्थ्य मस्तिष्क निवास करता है। इस मौके पर देवेश कुमार शुक्ला, मंजू बाजपेई, ललित कुमार, बैकुंठ नारायण सिंह, महेन्द्र पाल आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

