3:47 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज के सैंजनी एचपीसीएल प्लांट पर डबल मर्डर से पहले सनसनी

दातागंज: मूसाझाग थाना क्षेत्र के सैंजनी में एचपीसीएल के मैनेजर और डिप्टी मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंच गई है,और जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद फिलहाल प्लांट में एंट्री पर रोक लगा दी गई है।

प्लांट पर उपस्थित कर्मचारियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।मौके पर एस पी बृजेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी समेत प्रशासन के लोग मौजूद हैं।

घटना को गंभीरता से देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह और जिलाधिकारी अवनीश राय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस