।

उसावा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 4 में बालू रेत से भरे ओवरलोड डंपर बेरोकटोक गुजर रहे हैं। ये डंपर गुरा बाईपास रोड से निकल रहे हैं, जो थाना उसावा के ठीक बगल में स्थित है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और पुलिस को इसकी खबर तक नहीं है।
इन ओवरलोड डंपरों के कारण स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ये डंपर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे का उपयोग करने के बजाय गोरा बाईपास रोड से निकल रहे हैं, जिससे छोटी गलियों में भी खतरा बढ़ गया है।
इस संबंध में जब थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उसावा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
थाना अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उन्हें पदभार संभाले अभी एक-दो दिन ही हुए हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि जानकारी मिलने पर वे तुरंत इस मामले की जांच कराएंगे और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
रिपोर्ट अमित वर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

