।

उझानी बदांयू 11 मार्च।
एपीएम( पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवें दिन कौशल विकास हेतु युवा के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने ग्राम सरोरा व ग्राम गंगोरा में एक जागरूकता रैली निकाली l
जिसका मूल उद्देश्य लोगों को जागरूक करना था कि वह सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें डॉ शुचि गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सरोरा मे मुख्य अतिथि श्रीमती आदर्श कांता को बुलाया गया जिसमें उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों की जानकारी स्वयंसेवकों को दी lऔर उन्हें वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व सतर्क रहने की सलाह दीl
डॉ जीतेन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम गंगोरा में डॉक्टर महेश पाल सिंह ने स्वयंसेवकों को समझाया की सभी वाहन चालकों के पास अपना लाइसेंस अवश्य होना चाहिए तथा ट्रैफिक के नियमों का पालन अवश्य करना चाहिए l बाइक ब स्कूटर चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें,किसी भी वाहन को ओवरटेक ना करें l तेज गति से व शराब पीकर वाहन ना चलाएं यदि समाज का प्रत्येक नागरिक इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर वाहन चलाएगा तो बड़े-बड़े दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है ।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

