।


उझानी बदांयू 11 मार्च।
नगर के पंखा रोड पर मंगलम पैलेस के गेट के समीप आज सुबह नगरपालिका के नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। देखने को लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर पहुंचे सबइंस्पेक्टर अनुज कुमार ने सिपाहियों की मदद से उल्टे पडे शव को नाले से निकलवाया व शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर कोई पहचान ना सका। मृतक की उम्र लगभग 50 बर्ष होगी।
पुलिस ने उसकी जेब में रखे मोबाइल व डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर फोन कर शिनाख्त कराने के प्रयास में लग गई है। लगता है उसे कहीं से मारकर नाले में उल्टा फेंक दिया गया हो क्योंकि मृतक चप्पल ,हाथ में घड़ी तक पहने हुए हैं। लोग आशंका यह भी जता रहे हैं कि हो सकता है रात में वह नाले में खुद ही गिर गया हो। जो भी हो यह पुलिस की जांच का विषय है।खबर लिखे जाने तक पुलिस उसकी शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

