।


उझानी-बदांयू 10 मार्च ।
आज एपीएम पीजी कॉलेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के चतुर्थ दिवस में स्वयं सेवक और स्वयं सेविकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।





डॉ शुचि गुप्ता के निर्देशन में ग्राम सरोरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली व ग्राम वासियों को मतदान के विषय में समझाया कि अपने मत का प्रयोग सोच समझकर करना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम गंगोरा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली, ग्राम वासियों को जागरूक किया l ग्राम प्रधान प्रेमवती देवी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र की सफलता का मूल आधार जागरूक मतदाता होते हैं।
उन्होंने कहा हमारे देश में हर नागरिक को मतदान का अधिकार प्राप्त है यह अधिकार केवल एक सुविधा नहीं बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है जिसे हम सबको मिलकर कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

