।





उसावां में रोजगार सेवकों ने मानदेय का भुगतान न होने पर विरोध जताया है। उन्होंने जिलाधिकारी (डीएम) को संबोधित एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) मनीष वर्मा को सौंपा।
रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नीलेश यादव के नेतृत्व में यह मुद्दा उठाया गया। सेवकों का कहना है कि मानदेय का भुगतान न होने के कारण उन्हें अपने परिवारों के भरण-पोषण में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन सौंपते समय अनिल कुमार, गफ्फार खां, बृजेश कुमार, आनंद कुमार और अशोक कुमार सहित कई अन्य रोजगार सेवक मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित वर्मा
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

