।

उझानी बदांयू 10 मार्च।
रेलवे स्टेशन पर बीती रात लगी रेक में गेंहू उतारकर खाली ट्रेक्टर ट्रॉला अपने घर के पास पंखा रोड पर खडा कर दिया,खाना खाकर लोटे तो ट्रेक्टर मय ट्राला गायब नजर आने पर काफी खोजबीन की जानकारी ना होने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने भी तलाश किया लेकिन सुबह तक कोई अता-पता ना चल सका।





जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला गंजशहीदा के रामलीला नगला इलाके के रहने वाले नरेशपाल उर्फ भूरे पुत्र बेचें लाल रात 12 बजे रेलवे रेक पर गेंहू उतारकर अपना महिन्द्रा ट्रेक्टर ट्राला घर के पास पंखा रोड पर खडा कर घर खाना खाने चले गये। वापस आऐ तो दोनों गायब देख पैरों तले जमीन खिसक गई।
परिजनों संग आसपास देखा कोई जानकारी ना मिलने पर पुलिस को सूचना दी पुलिस ने भी ट्रेक्टर को तलाश किया मगर कामयाबी ना मिल सकी। पीड़ित भूरे ने कोतवाली पुलिस को चोरी की अज्ञात के खिलाफ तहरीर सौंपी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

