5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

‘अजब-गजब’ उझानी में 32 तापमान, दिन भर गर्मी सुबह छाया घना कोहरा

उझानी बदांयू 10 मार्च।

पिछले कई दिनों से जनपद के मौसम का मिजाज बदल रहा है। खासकर होली के बाद में दिनोंदिन गर्मी बढ़ रही है, जिससे नगर सहित पूरे जिले का तापमान बढ़ रहा है। मगर आज सुबह शहर के काफी हिस्से में घना कोहरा छाया रहा। हाइवे सहित कई मार्गों पर ज्यादा कोहरा दिखा।

कहीं कहीं तो कोहरा ज्यादा होने से दृश्यता कम होने से कुछ दूर का ही दिखाई दे रहा था।

कल दिनभर मौसम साफ रहा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समय में मौसम के मिजाज में बदलाव दिखाई देता है। सोमवार को जनपद का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि रविवार को 32.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस