6:36 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कादरचौक- तेज रफ्तार बाइक फिसलने से तीन घायल

बदांयू 9 मार्च।

बदायूं में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीनों का इलाज चल रहा है।

घटना कादरचौक थाने के सुर्खा मोड़ के पास हुई, जहां गांव सुर्खा निवासी संदीप (19 साल) अपने साथी अमित और शैलेंद्र के साथ अपनी मौसी के यहां से बहन अनीता के घर बाइक से जा रहे थे। तभी उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तीनों बाइक सवार सड़क किनारे जा गिरे।

बदायूं में सड़क हादसे आम हो गए हैं, जिसमें तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से कई लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस