।

उझानी-बदांयू 9 मार्च।
उझानी में कादरचौक मार्ग पर आज सुबह एक अनाज लदीं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली नाले में गिर गई, जिससे बड़ा हादसा हुआ। यह घटना रेलवे फाटक के नजदीक नगर पालिका के कादरचौक मार्ग पर बने गंदे पानी के नाले पर हुई, रेलवे के रैक पॉइंट पर ओवरलोडिंग के कारण हादसे बढ़ रहे हैं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन ट्रैक्टर-ट्रॉली को नाले से निकालने के प्रयास जारी हैं। घटना के बाद काफी देर यातायात प्रभावित रहा।

उझानी कादर चौक मार्ग पर इस तरह के हादसे पहले भी हो चुके हैं, जहां ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पडा था।



लोगों ने परिवहन विभाग से मांग की है कि ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिये। जिससे ऐसे हादसों के बाद रोड जाम ना हो सके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

