6:37 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में हिंदू सम्मेलन -सांस्कृतिक, सामाजिक एकजुटता का आवाहन ।

उझानी बदांयू 8 मार्च।

उझानी के नगर पालिका परिषद के उमंग पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया गया।

मुख्य अतिथि करिष्मा हांडा व विशिष्ट अतिथि स्वामी शिवानंद जी महाराज ने सामाजिक एकजुटता और जागरूकता के महत्व पर जोर दिया, ताकि समुदाय को एक साथ लाया जा सके ।

इस सम्मेलन में राजस्थान से आई करिश्मा हांडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही, और मुख्य वक्ता शिवानंद जी महाराज ने समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का आह्वान किया।

सचिन अग्रवाल ने समाज की एकजुटता और जागरूकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,डॉ आलोक कुमार गुप्ता,रवि जी महाराज, राहुल शंखधार, अंकित वार्ष्णेय, अरविंद शर्मा, अर्जित जैन,विवैक राष्ट्रवादी, गिर्राज किशोर वर्मा, आनंद मिश्रा, संदीप सक्सेना, राजीव गोयल, कमलेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस