।
स्वयंसेविकाओं ने दीवार लेखन कर किया धूम्रपान ना करने को जागरूक।
उझानी-बदांयू 8 मार्च।
एपीएम (पीजी ) महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन डॉ शुचि गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सरोरा में जागरूकता रैली र निकाली गई,व स्वयं सेविकाओं ने दीवारों पर धूम्रपान निषेध के स्लोगन लिखे।
जिसमें हम सब का एक ही सपना नशा मुक्त देश हो अपना। व तंबाकू से नाता तोड़ो स्वस्थ जीवन से नाता जोड़ो, ।
डॉ जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम गंगोरा में रैली निकाली व इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने दीवारों पर धूम्रपान छोड़ो के नारे लिखे व ग्राम वासियों को धूम्रपान न करने की सलाह दी तथा ये भी बताया कि वह अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करके यदि कोशिश करें तो इस नशे से मुक्ति पा सकते हैं व अपने आसपास के लोगों को भी इस नशे की आदत से छुटकारा दिला सकते हैं।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

