।
उझानी बदायूं 8 मार्च।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय स्वाले के किसान राजेश (43 ) पुत्र वेदराम खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। वहां किसान राजेश को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। राजेश की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजन आसपास के किसानों संग राजेश को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए जहां चिकित्सकों ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बदायूं भेज दिया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

