6:52 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

कछला गंगा में वृद्ध ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने सकुशल निकाला

कछला गंगा में वृद्ध ने लगाई छलांग, गोताखोरों ने सकुशल निकाला।

बदांयू निवासी बुजुर्ग घर से नाराज़ होकर आऐ वृद्धाश्रम, आधार कार्ड ना होने से खिन्न होकर गंगा में कूदे।

उझानी बदांयू 8 मार्च।

आज सुबह 7 बजे कछला गंगा पुल पर खड़े होकर बदायूं निवासी एक 75 बर्षीय वृद्ध ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में कूदते देख लोगों ने शोर मचा दिया,घाट पर बैठे गोताखोरों ने बुजुर्ग को सकुशल गंगा से निकाल लिया। मौके पर पहुंची चौकी पुलिस ने बुजुर्ग को उझानी सीएचसी में एडमिट करा कर उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

जानकारी के मुताबिक बदायूं की सिविल लाइंस थाने के गांव सिकरापुर निवासी रामपाल 75 पुत्र मोती राम ने बताया कि घर वालों के व्यवहार से तंग आकर वह कछला के वृद्धाश्रम में रहने आऐ थे, लेकिन आधार कार्ड ना होने के चलते वहां रूक ना सके। किसी तरह रात स्टेशन पर गुज़ारी सुबह फिर प्रयास किया नाकामयाब होने पर गंगा में छलांग लगा दी।

सूचना पर गंगा घाट पहुंची कछला चौकी पुलिस ने पहले कछला पीएचसी पर दिखाया, फिर उझानी सीएचसी पर एडमिट करा दिया है,व रामपाल के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस