कुंवरगांव।बदांयू थाना क्षेत्र के ग्राम हरिनगला में दिन शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामला बढ़ने से पहले ही कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी राजेश कौशिक के अनुसार गांव में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था, जिससे शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने राजेश पुत्र बनवारी, अखलेश पुत्र बनवारी, वीरपाल पुत्र नारायण और अमरपाल पुत्र नारायण निवासी ग्राम हरिनगला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चारों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

