


उझानी- ससुराल आया कासगंज का युवक लापता।
उझानी बदांयू 7 मार्च।
कासगंज जिले के गांव करसाना निवासी शबनम ने आज कोतवाली पुलिस में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने को शिकायती पत्र दिया है।
शबनम ने बताया कि 22 फरवरी को उसके पति नाजिम अपनी ससुराल नगर के मोहल्ला मदीना कालोनी में बच्चों से मिलने आऐ थे। क्योंकि मैं फरीदाबाद एक कंपनी में काम करती हूं बच्चे ननिहाल में रहते हैं।
शबनम ने बताया कि उसी दिन उन्होंने ससुराल में खाना खाया व बाहर चले गये मुझे फोन कर बताया कि मैं मंडी समिति पर खडा हूं फिर मोबाइल बंद हो गया। तभी से नाजिम ना कासगंज पहुंचे ना ही कोई जानकारी मिल सकी। शबनम ने कोतवाली पुलिस से पति को तलाश करने की गुहार लगाई है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

