6:53 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के एपीएम पीजी कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

उझानी बदांयू 7 मार्च।

एपीएम पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस )के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया।

सेवा योजना शिविर का महाविद्यालय के अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल,सचिव राम प्रकाश शर्मा, निदेशक एमएसए अग्रवाल व प्राचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती पूजन के बाद माल्यार्पण कर किया।

इसके पश्चात स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने स्वागत गीत लघु नाटिका देश भक्ति गीत और धूम्रपान से नुक़सान पर भाषण की प्रस्तुति दी। इसके पश्चात छात्र छात्राओं ने डॉक्टर शुचि गुप्ता के नेतृत्व में ग्राम सरौरा, व डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में ग्राम गंगोरा में साक्षरता रैली निकाली।

विज्ञापन एक्सप्रेस