।
उझानी बदांयू 6 मार्च।
होली के बाद मौसम ने करवट बदली है और गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। इससे गेहूं की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई
पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को यह 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था।
न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15.8 डिग्री सेल्सियस हो गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो गई है और अगले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
वातावरण में नमी की कमी और सीधी धूप के कारण गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है जिससे लोग धूप से बचने के लिए छतरी व गमछे का सहारा ले रहे हैं। अगले चार से पांच दिनों में शुष्क हवाएं चलेंगी जिससे दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की और बढ़ोत्तरी हो सकती है।
केबीके में कृषि विशेषज्ञ मनीष कुमार ने बताया कि इस समय गेहूं के पकने की शुरूआत हो गई है। तापमान में अचानक से बढ़ोत्तरी गेहूं को जल्दी पका देगी। इससे दाना कमजोर होगा और वजन घटेगा। ऐसे में सिंचाई करने से फायदा कम नुकसान ज्यादा होने की संभावना है।
राजेश वार्ष्णेय एमके।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

