।
बदायूँ 6 मार्च ।
पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं की संस्था प्रमुख विकेंद्र शर्मा ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा है कि जनपद बदायूं में पीपल फॉर एनिमल्स बदायूं संस्था 2021 में पंजीकृत हुई है। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मेनका गाँधी हैं।
जनपद के
समस्त क्षेत्रों में संस्था के वालंटियर्स काम कर रहे हैं उझानी निवासी प्रखर अग्रवाल पुत्र नीरज अग्रवाल का पीपल फॉर एनिमल्स संस्था से कोई सम्बन्ध नहीं है। इनके द्वारा किये गए किसी भी कृत्य में संस्था उत्तरदायी नहीं होगी ।
श्री शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती मेनका गाँधी के साथ जिलाधिकारी व एसएसपी को भी दे दी है।





badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

