।
उसावां। आखत डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई , इस प्रकरण में दोनों ओर से थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।थाना क्षेत्र के ग्राम फुलचियाई में बुधवार को होली पर आखत डालने को लेकर मायाराम व सन्दीप में मारपीट हो गई , मायाराम की पत्नी मोनी ने थाना पुलिस को दी तहरीर में आखत डालने के दौरान हुई मारपीट के बाद घर में घुसकर पीटने का आरोप लगाया है , वहीं सन्दीप पक्ष ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर दूसरे पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है , पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।
रिपोर्ट अमित वर्मा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

