10:16 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

तीन बेटियां होने पर पति बना हैवान

तीन बेटियां होने पर पति बना हैवान, महिला से दरिंदगी; हालत गंभीर

बदायूं में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तीन बेटियां होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पति रंजीत और उसके परिवार के सात लोगों पर महिला के साथ बेरहमी करने का आरोप लगा है।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला को पकड़कर उसके कपड़े उतार दिए और उसके साथ गंभीर अत्याचार किया। गंभीर रूप से घायल महिला को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस