।उझानी बदांयू 3 मार्च।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के बरी बाईपास के पास नोएडा से अपने घर होली मनाने जा रहे दो बाइक सवार पिकअप से टकरा गए। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद के गांव अमृतपुर के हरपालपुर गांव के रहने वाले सुरजीत 27 पुत्र सुरेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि हजरतपुर क्षेत्र के सुकटिया गांव का रहने वाला अनुज 30 पुत्र पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गया ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। सुरजीत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फिलहाल पुलिस पिक-अप की तलाश कर रही है।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

