।
उझानी बदांयू 3 मार्च।
बीती रात बदांयू दिल्ली हाईवे पर बाइपास स्थित भीम आश्रम के निकट स्कार्पियो कार पार्किंग करते वक्त सामने से आ रहे वाहन की तेज लाइट से कार चालक संतुलन खो बैठा ओर कार पेड़ में जा घुसी जिससे चार युवक गंभीर घायल हो गये। एक का बरेली के प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार नगर के बिल्सी रोड निवासी भाजपा नेता डॉ जितेंद्र सोलंकी के पुत्र अमित सोलंकी 27 बाइपास पर कार को पार्किंग में खड़ी करने जा रहे थे कार में अंकित तोमर 28 पुत्र विनोद तोमर, रवि ठाकुर 26 पुत्र नरेन्द्र तोमर निवासी मिल कंपाउंड व शिवकुमार मोर्य कार पार्किंग करने गये, सामने से तेजगति से आ रहे वाहन की तेज लाइट से असंतुलन खो बैठे ओर कार पेड़ से जा टकराई जिससे चारों घायल हो गये। अमित सोलंकी की हालत ख़राब होने पर परिजन उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गये।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

