2:24 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

दातागंज / म्याऊं: वर्षों से नाली निर्माण अधूरा, ग्रामिणों में आक्रोश

उसावां/म्याऊं विकासखंड के ग्राम पटियन नगला में पिछले 20 वर्षों से गली और नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इससे नाराज ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को पत्र लिखकर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे म्याऊं ब्लॉक परिसर में भूख हड़ताल करेंगे।ग्राम पंचायत करौली सैदपुर के मजरा पटियन नगला में गलियों में पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गांव का पानी गलियों में जमा हो जाता है, जिससे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। कुछ समय पहले इसी जलजमाव के कारण गांव में खुरपका जैसी बीमारी भी फैल गई थी। बरसात के मौसम में गलियों से निकलना दूभर हो जाता है।ग्रामीण लाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह ने बताया कि 20 वर्षों से गली नहीं बनी है और नाली न होने के कारण पानी जमा रहता है। इससे भयंकर बीमारियां फैलती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुराना कारंजा भी समस्या पैदा करता है और पानी जमा होने से घरों के धंसने का खतरा बना रहता है। कई अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की।इस संबंध में ग्राम प्रधान राम सिंह शाक्य से बात करने पर उन्होंने कहा कि कुछ स्थानीय दिक्कतों के कारण यह गली रुकी हुई थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे एक-दो दिन में निजी पैसे या ग्राम निधि से इस कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। प्रधान ने कहा कि यह उनकी ग्राम पंचायत है और यहां काम करना उनकी जिम्मेदारी है।हालांकि, ग्रामीणों ने कहा कि यदि काम नहीं हुआ तो वे पुनः आवेदन देकर ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर लाल सिंह, सत्यवान शाक्य, रघुवीर सिंह, अनिल कुमार, लाल बहादुर, गुरु विजय, मनोज कुमार सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
रिपोर्ट अमित वर्मा

विज्ञापन एक्सप्रेस