5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में खाटू नरेश की निशान यात्रा में भक्ति के रंग और उल्लास से सराबोर हुए श्यामप्रेमी

अबीर-गुलाल लगाकर झूमते रहे लोग। सुबह चार बजे से श्याम भक्तों की टोलियां निकलने का सिलसिला शुरू।

उझानी बदांयू 27 फरवरी।

नगर में आज रंगभरनी एकादशी पर पूरा शहर श्याम के रंग में नजर आया। इस दौरान शुक्रवार सुबह से ही श्याम प्रेमियों ने खाटूश्यामजी मंदिर का रूख कर लिया हाथों में निशान जुबां पर श्याम प्रभु के जयकारों संग एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर झूमते नाचते हुए यात्रा निकाली।।

फाल्गुन महोत्सव के तहत् श्री श्याम परिवार द्वारा निशानोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नगर की गली-गली से टोलियों के रूप में निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रास्ते भर झूमते नाचते रहे।

शुक्रवार सुबह ही जजपुरा सिथ्ति फूलों से बाबा श्री खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया।

हाथों में केसरिया और लाल ध्वजा लिए भक्त यात्रा में शामिल रहे। निशान यात्रा नगर के स्टेशन रोड,कछला रोड बिल्सी रोड कल्याण सिंह चौक होते हुए बदांयू रोड सिथ्ति जजपुरा खाटू नरेश के मंदिर पर समाप्त हुई। जहां आरती और प्रसाद वितरण किया गया।

इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा की। कई स्थानों पर जलपान के स्टाल भी लगाए गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस