।
उझानी बदांयू 27 फरवरी।
उझानी में कादर चौक रोड पर नरऊ मोड पर नवनिर्मित बीआर इंटरनेशनल स्कूल का बीते दिवस भव्य शुभारंभ हुआ। नन्ही बालिका श्रृति यादव ने मंत्रोच्चार के बीच रिविन काटकर उद्घाटन किया।
स्कूल प्रबंधक शीलचंद यादव, निदेशक विपिन कुमार यादव ने बताया कि इस नवनिर्मित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए बच्चों के एडमिशन शुरू हो गये है। कम खर्च में अभिभावक अपने बच्चों को बाहर से आए कुशल शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा अध्ययन करा सकते हैं। स्कूल का मुख्य उद्देश्य बच्चों की उत्कृष्ट शिक्षा पर ही केन्द्रित रहेगा। यही सोच के साथ स्कूल की स्थापना की गई है। जिससे अभिभावकों को कम खर्च पर अपने बच्चों को पढ़ाने में आसानी हो।


पंडित पप्पू शर्मा द्वारा स्कूल के उद्घाटन पर सुबह हवन-पूजन का कार्यक्रम शुरू कराया गया मंत्रोच्चार के बीच हवन में पूर्णाहुति अर्पित की गई। गेट पर लगे रिविन को श्रृति यादव ने काटकर स्कूल में एडमिशन शुरू कराऐ। उसके बाद आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर काफी तादाद में लोग मौजूद रहे।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

