।
बदायूं 27 फरवरी
बदायूं में 27 फरवरी को एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था सुबह 4 बजे से भीड़ समाप्ति तक लागू रहेगी।
कासगंज, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर और दिल्ली से आने वाले तथा फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर और बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन बितरोई मोड़ से मुजरिया, बिल्सी और आरटीओ ऑफिस बिल्सी मोड़ होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे ।
फर्रूखाबाद, शाहजहांपुर और बरेली से आने वाले तथा आगरा, मथुरा, कासगंज और बुलंदशहर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को एआरटीओ ऑफिस बिल्सी मोड़ से बिल्सी और मुजरिया मार्ग से होकर गुजरना होगा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

