।
उझानी बदांयू 26 फरवरी।
उझानी कोतवाली के उपनिरीक्षक राकेश कुमार व हेड कांस्टेबल विवेक कुमार द्वारा पोक्सो एक्ट में नामित / वांछित अभियुक्त अंशु पुत्र चन्द्र प्रकाश निवासी गांव मल्लामई उम्र करीब 19 वर्ष को आज मुखबिर की सूचना पर अढौली रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पर आरोप है कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी एक महिला ने उक्त युवक पर गन्दे गन्दे इशारे करना, रास्ते में घेर कर परेशान करना व धमकिया देने की लिखित शिकायत पुलिस को दी थी जिस पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आज अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया हे।



badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

