5:59 pm Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तमंचा, कारतूस व सब्बल(छैनी) व कटर के साथ युवक गिरफ्तार

उझानी बदांयू 26 फरवरी।

होली त्यौहार के दृष्टिगत रात्रि वाहन चैकिग के दौरान कोतवाली के उपनिरीक्षक विनय कुमार व प्रवीन कुमार सिंह मय हमराही कोस्टवल उमेश कुमार ,कोस्टवल अब्दुल कादिर व कोस्टवल अंकुश कसाना के साथ घण्टाघर चौराहा पर चैकिग कर रहे थे मुखविर की सूचना पर स्टेशन रोड़ स्थित भल्ला मार्केट में एक व्यक्ति खटपट कर रहा है मुखविर की सूचना पर मौके पर पहुंच कर उक्त युवक को पकड लिया पकडे गये व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम ब्रजेश बाल्मिकी पुत्र लक्ष्मन उम्र 35 वर्ष नि०मौ0 शाक्तिनगर महोली रोड थाना बागबहादुर कोतवाली जनपद मथुरा बताया जिसकी मौके पर तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस व एक सब्बल ( छैनी) व एक कटर का बरामद हुआ। वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस